फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The death of a student of class 5 due to snakebite in Dera

डेरा में सर्पदंश से पांचवीं के छात्र की मौत

Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The death of a student of class 5 due to snakebite in Dera
The death of a student of class 5 due to snakebite in Dera
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल की डेरा पंचायत में सर्पदंश से पांचवीं के छात्र की मौत हो गई। इससे गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डेरा पंचायत के कुलमुणी गांव के रविंद्र कुमार का बेटा आर्यन रविवार रात घर में सोया था। सोमवार तड़के उसके कान पर सांप ने डस लिया। उसके चिल्लाने पर जब परिजनों ने बल्ब जलाया तो सांप देखा। परिजन तुरंत बेटे को सिविल अस्पताल सुजानपुर ले आए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बच्चा चरोट स्कूल में पांचवीं में पढ़ता था। उसका पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन कर रहा है। आर्यन की बड़ी बहन सातवीं कक्षा में पढ़ती है। डेरा की प्रधान सोनिया ठाकुर ने बताया कि बच्चे का परिवार बेहद गरीब है। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed