{"_id":"61520fca8ebc3e471364b08b","slug":"the-dead-body-of-the-youth-of-galol-was-found-on-the-way-at-some-distance-from-the-house-hamirpur-hp-news-sml3853738130","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से कुछ दूरी पर रास्ते में मिला गलोल के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से कुछ दूरी पर रास्ते में मिला गलोल के युवक का शव
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत गलोल में एक कॉलेज के छात्र का शव गांव के रास्ते से बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। निशांत (19) की माता की मृत्यु बचपन में ही हो जाने के बाद उसे दादी और ताई पाल रही थी। रविवार को निशांत ने अपनी दादी के साथ करीब नौ बजे रात को भोजन किया और दादी पोता एक ही कमरे में सो गए। दादी को सोता छोड़कर वह रात को चुपचाप घर से निकल गया। घर के पिछली ओर गोशाला में एक जहरीली दवाई और उसका मोबाइल फोन सोमवार सुबह बरामद हुआ।
जबकि इससे पूर्व सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने निशांत का शव गोशाला से थोड़ी दूर देखा। मृतक नादौन कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र था। जांच अधिकारी अतिरिक्त थाना प्रभारी चुनी लाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।