फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Consumer Welfare Forum staged a protest in Anu against smart electricity meters.

Hamirpur (Himachal) News: अणु में उपभोक्ता कल्याण मंच ने स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 08 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Consumer Welfare Forum staged a protest in Anu against smart electricity meters.
बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में प्रतिभागियों को संबोधित करते उपभोक्ता कल्याण मंच के संयोजक कुलदी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। स्मार्ट बिजली मीटर के नाम पर कथित तौर पर बिजली कनेक्शन काटने का उपभोक्ता कल्याण मंच ने विरोध किया। शुक्रवार को मंच के सदस्यों ने अणु बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर अधीक्षण अभियंता (ऑपरेशन) बिजली बोर्ड हमीरपुर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।
मंच के संयोजक कुलदीप खरबाड़ा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर ऑपरेशन सर्किल हमीरपुर में कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन केवल इसलिए काटे जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने सुचारु रूप से चल रहे मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि बिजली एक आवश्यक सेवा है और केवल स्मार्ट मीटर लगाने से इन्कार करने के आधार पर कनेक्शन काटना उचित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई बिजली अधिनियम, 2003 और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। यदि किसी अधिकारी की ओर से बिना वैधानिक अधिकार के जबरन कार्रवाई की जाती है तो उसे न्यायालय और सक्षम प्राधिकरणों के समक्ष चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर बिजली कनेक्शन काटने और किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न जारी रहा तो अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायिक और लोकतांत्रिक माध्यमों का सहारा लिया जाएगा।

इस अवसर पर उपभोक्ता कल्याण मंच के संयोजक कुलदीप सिंह खरवाड़ा, सहसंयोजक सुरेश राठौड़, महासचिव जेके धीमान, कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा और कामेश्वर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में प्रतिभागियों को संबोधित करते उपभोक्ता कल्याण मंच के संयोजक कुलदी

बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में प्रतिभागियों को संबोधित करते उपभोक्ता कल्याण मंच के संयोजक कुलदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed