फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The construction of the dispensary and museum under construction will begin after 15 days.

Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन औषधालय और संग्रहालय का 15 दिन बाद शुरू होगा निर्माण

Sat, 04 Apr 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The construction of the dispensary and museum under construction will begin after 15 days.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में निर्माणाधीन औषधालय भवन। संवाद
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का कार्य 15 दिन बाद शुरू होगा। चैत्र मास मेलों की समाप्ति के बाद निर्माण शुरू होगा, जिससे आगामी समय में श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

प्रथम चरण में निर्माण में लगी कंपनी की ओर से आयुर्वेदिक औषधालय एवं संग्रहालय भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन में धरातल तल में औषधालय, प्रथम मंजिल में संग्रहालय, दूसरी मंजिल में श्रद्धालुओं के लिए प्रतीक्षालय कक्ष का निर्माण होगा।
विज्ञापन


कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरे चरण में मंदिर परिसर के साथ लगते दो भवनों का निर्माण शुरू होगा। निर्माणाधीन भवनों में सत्संग हॉल, सराय, प्रतीक्षालय कक्ष और वीआईपी कक्षों का निर्माण होगा। एशियाई विकास बैंक की ओर से मंदिर में विकास कार्यों को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शनों में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में 14 मार्च से चैत्र मास मेले शुरू होने के कारण न्यास की ओर से निर्माण कार्य 13 अप्रैल तक रोक दिया गया है। अब मेलों की समाप्ति के साथ ही निर्माण कार्य पुन: शुरू होगा।




कोट

मंदिर में निर्माण कार्य श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते रोका गया है। मेलों की समाप्ति के साथ कार्य पुन: शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि मंदिर में विकास कार्यों को गति मिल सके। -स्वाति डोगरा, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article