फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The bus going from Sujanpur to Hoshiarpur broke down midway.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर से होशियारपुर जा रही बस बीच रास्ते में हांफी

Sun, 23 Aug 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The bus going from Sujanpur to Hoshiarpur broke down midway.
बड़ा मलोटी के पास खराब हुई सुजानपुर से होशियारपुर जा रही निगम की बस। संवाद
बड़ा/सुजानपुर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के खराब होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को सुजानपुर से पंजाब के होशियारपुर जा रही एचआरटीसी की बस करीब 20 किलोमीटर चलने के बाद बड़ा मलोटी के पास खराब हो गई।
विज्ञापन

बस में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को नादौन पहुंचाया गया, जहां से उन्होंने एचआरटीसी की दूसरी बस में उसी टिकट पर आगे का सफर किया।
विज्ञापन

बस सुबह 4:50 बजे सुजानपुर बस अड्डे से यात्रियों को लेकर होशियारपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। चालक और परिचालक ने खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन बस आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद चालक ने दूसरी बस से यात्रियों को नादौन पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि वे वहां से एचआरटीसी की दूसरी बस में उसी टिकट पर होशियारपुर तक का सफर पूरा कर सकें।
बस खराब होने और दूसरी बस की व्यवस्था में यात्रियों का करीब एक घंटा समय बर्बाद हुआ। यात्रियों ने लंबे रूट पर चलने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच करवाने की मांग की है।

कोट
यात्रियों को दूसरी बस में भेजा गया है। इंजन में तकनीकी खराबी के चलते बस खराब हो गई थी। बसों को नियमित जांच के बाद ही रूट पर भेजा जाता है। -जगदेव, बस अड्डा प्रभारी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article