फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The bridge could not be built on Manj Khad in Balh village even after four years of getting the budget.

Hamirpur (Himachal) News: बल्ह गांव में मांज खड्ड पर बजट मिलने के चार साल बाद भी नहीं बन पाया पुल

Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The bridge could not be built on Manj Khad in Balh village even after four years of getting the budget.
बल्ह गांव में मांज खड्ड पर डाला गया बांस से बना पुल। स्रोत ग्रामीण
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बल्ह में बजट जारी होने के चार वर्ष बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। पुल का निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आधुनिक युग में भी ग्रामीण खड्ड पार करने के लिए देसी जुगाड़ से बांस के डंडों से बनाए गए पुल का प्रयोग कर रहे हैं। समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर से मिला। उन्होंने समस्या को बताते हुए उपायुक्त से शीघ्र ग्रामीणों की सुविधा के लिए पुल का निर्माण कार्य करवाने की मांग की है। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त कैप्टन राजेश वर्मा, महेंद्र सिंह, सेवानिवृत अध्यापक माधोराम, राजेश कुमार, रमेश, विपिन आदि ने कहा कि बल्ह पंचायत प्रधान की ओर से पिछले चार वर्षों में पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांज खड्ड पर पुल निर्माण के लिए मनरेगा के तहत छह लाख 80 हजार रुपये का बजट जारी हुआ था, लेकिन अभी तक खड्ड पर पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। पुल न होने से ग्रामीण बांस के बनाए गए पुल पर से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते हैं। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कार्य होने से एक साथ तीन गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी, लेकिन कार्य में बरती जा रही लापरवाही से लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्दियों और गर्मियों के मौसम पानी कम होने से दिक्कत थोड़ा कम होती है, लेकिन बरसात के मौसम में लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।

कोट
मांज खड्ड पर 40 फीट लंबे और सात फीट ऊंचे पुल का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। निर्माण कार्य के लिए 6.80 लाख रुपये का बजट पंचायत को आया है, लेकिन बजट राशि कम होने के कारण पुल निर्माण कार्य करवाने में दिक्कत आ रही है। बजट को लेकर उपायुक्त को भी मांगपत्र दिया गया है।
प्रकाश चंद, प्रधान, ग्राम पंचायत बल्ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed