{"_id":"686ebfeae3241f747f0b7ec7","slug":"the-barren-fields-in-bhukkad-started-flourishing-again-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-160666-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फिर लहलहाने लगे भुक्कड़ में बंजर खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फिर लहलहाने लगे भुक्कड़ में बंजर खेत
Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
भुक्कड़ में सोलर फेसिंग से की गई खेत की बाड़बंदी। -स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भुक्कड़ में लंबे समय से बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों की समस्या से बंजर पड़े खेत अब मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत फिर से हरे-भरे दिखाई देने लगे हैं। यह योजना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। खासतौर पर समग्र सोलर फेंसिंग (बाड़बंदी) को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।
अब तक क्षेत्र में 20 से 25 हेक्टेयर भूमि की सोलर फेंसिंग की जा चुकी है। भुक्कड़ पंचायत में दो हेक्टेयर भूमि की बड़ी बाड़बंदी हुई है। इससे पहले यह खेत जंगली जानवरों और आवारा पशुओं के कारण बंजर हो चुके थे। यहां करीब 48 से 49 लाख रुपये की लागत से सोलर फेंसिंग की गई है। किसानों ने इस पर 30 फीसदी राशि स्वयं वहन की, जबकि शेष 70 फीसदी सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में मिली।
भोरंज ब्लॉक कृषि विभाग की खंड एसएमएस मोनिका शर्मा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, भूमि रिकॉर्ड, ततिमा, बैंक खाता विवरण और सामग्री का कोटेशन जमा करवाना होता है। सरकार की ओर से तीनों प्रकार की बाड़बंदी पर 70 फीसदी सब्सिडी दी जाती है।