फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The association will contribute Rs 5 lakh to the disaster relief fund.

Hamirpur (Himachal) News: एसोसिएशन आपदा राहत कोष में देगी 5 लाख का अंशदान

Sun, 04 Aug 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश खंड विकास अधिकारी संघ ने पिछले सप्ताह प्रदेश में आई आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 लाख रुपये का अंशदान देने की घोषणा की है। खंड विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रतिनिधि शीघ्र ही शिमला जाकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को चेक सौंपेंगे। 2 लाख का चेक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक-एक दिन का वेतन भी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिया जाएगा। कुल राशि 5 लाख से अधिक होगी।
विज्ञापन


हमीरपुर से जारी प्रेस बयान में खंड विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष गोपी चंद पाठक व महासचिव गौरव धीमान ने संयुक्त बयान में बताया कि प्रदेश अभी पुराने जख्मों से उभरा भी नहीं था कि एक नई आपदा ने दस्तक दे दी। इसलिए एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त जिला परिषदों, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों से भी आग्रह किया है कि वे भी अपनी निधि से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में कुछ न कुछ अंशदान जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed