फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The application date was extended twice, yet no applications were received.

Hamirpur (Himachal) News: दो बार आवेदन तिथि बढ़ी, फिर भी कोई आवेदन नहीं आया

Mon, 23 Feb 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 23 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पेट्रोल और डीजल से चलने वाली टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने को लेकर वाहन मालिकों में उत्साह नजर नहीं आ रहा है। परिवहन विभाग की ओर से दो बार आवेदन तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

इसके बावजूद अभी एक भी वाहन मालिक ने अपनी टैक्सी को इलेक्ट्रिक में परिवर्तित करने के लिए आवेदन नहीं किया है। परिवहन विभाग ने पहले चार फरवरी तक आवेदन मांगें थे। इसके बाद इस तिथि को बढ़ाकर 19 फरवरी किया गया। 19 फरवरी तक एक भी आवेदन परिवहन विभाग को नहीं मिला।
विज्ञापन

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत टैक्सी संचालक अपने पेट्रोल-डीजल वाहनों को ई-टैक्सी में बदल सकते हैं। इस योजना में निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है। पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत ई-टैक्सी की लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग का दावा है कि इससे राज्य में हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे।

कोट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत आवेदन तिथि को 19 फरवरी तक बढ़ाया था। पेट्रोल और डीजल से चलने वाली टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है। -अंकुश शर्मा, आरटीओ हमीरपुर

समाचार : नवीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed