फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   TGT batchwise recruitment interview in the district on 28

Hamirpur (Himachal) News: जिले में टीजीटी बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार 28 को

Fri, 17 Mar 2023 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में 28 मार्च को सुबह 10:30 बजे टीजीटी आर्ट्स के सात, टीजीटी नॉन मेडिकल के 39 और टीजीटी मेडिकल के छह पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलभूषण राकेश ने कहा कि टीजीटी आट्र्स के लिए ओबीसी के दो, एससी के चार और एसटी के एक पद के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन

टीजीटी नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग के 13, ईडब्ल्यूएस के चार, ओबीसी के छह, ओबीसी बीपीएल के एक, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों के दो, एससी के छह, एससी बीपीएल एक, एससी स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों के तीन, एसटी दो और एसटी बीपीएल वर्ग के एक पद सहित कुल 39 पद भरे जाएंगे। टीजीटी मेडिकल में ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी परिजनों के वर्ग का एक पद, एससी स्वतंत्रता सेनानी परिजनों के तीन पद और एसटी के दो पदों सहित कुल छह पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने कहा कि इन पदों के लिए रोजगार कार्यालयों द्वारा प्रस्तुत अभ्यर्थियों के नाम के अनुसार कॉल लेटर भेज दिए गए हैं। इनके नाम प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईएचएमआर डॉट ओआरजी डॉट इन पर भी डाल दिए गए हैं। इसी वेबसाइट पर बायोडाटा फार्म भी उपलब्ध करवाया गया है। पात्र उम्मीदवार यह बायोडाटा फार्म डाउनलोड करके और इसे भरकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। यह बायोडाटा फार्म कॉल लेटर के साथ नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0197222749 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed