{"_id":"6a9ef37be69141ccb20ac1c6","slug":"tensions-flare-at-the-zila-panchayats-first-meeting-members-and-officials-clash-at-the-bus-stand-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-207512-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिप की पहली बैठक में गरमाया माहौल, बस अड्डे पर सदस्य और अधिकारी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिप की पहली बैठक में गरमाया माहौल, बस अड्डे पर सदस्य और अधिकारी आमने-सामने
Tue, 08 Sep 2026 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद हमीरपुर की पहली त्रैमासिक बैठक में अधिकारियों से सवाल करते जिप सदस्य पवन कुमार। संवा
हमीरपुर। जिला परिषद (जिप) हमीरपुर के गठन के बाद पहली त्रैमासिक बैठक सोमवार को तीखी नोकझोंक और सवाल-जवाब के बीच हुई। जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने सड़क, पेयजल, बस सेवा और अधूरे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगे। जाहू बस अड्डे के निर्माण के लिए सदस्य पवन कुमार और एचआरटीसी डिपो के आरएम के अलग-अलग दावों से सदन का माहौल गरमा गया।
जिप सदस्य पवन कुमार ने कहा कि जाहू बस अड्डे का निर्माण बंद है। इस पर एचआरटीसी डिपो आरएम ने बताया कि तीन दिन पहले मौके का निरीक्षण किया गया था और निर्माण कार्य जारी है। दोनों के अलग-अलग दावों पर सदस्यों ने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
बैठक में भरेड़ी-अवाहदेवी सड़क की टारिंग, दरोगणपति कोट-ठाणा और ख्याह-लोहाखरियां-धंगोटा सड़क को पक्का करने के मामले उठे। धमरोल पंचायत के पल्ही और गरसाहड़ में पेयजल समस्या दूर करने के साथ पट्टा से कंज्याण और कक्कड़ से चंडीगढ़ बस सेवा शुरू करने की मांग भी रखी गई। ख्याह उच्च पाठशाला के खस्ताहाल दो मंजिला भवन को गिराने और बोहणी से ककड़ियार सड़क के विस्तारीकरण के दौरान उखाड़ी गई पेयजल पाइपों को दोबारा बिछाने का मामला भी सदस्यों ने उठाया।
विज्ञापन
वीबी-जीरामजी योजना के शैल्फ, जिला परिषद की आय-व्यय व परिषद सदस्यों और अधिकारियों-कर्मचारियों के मानदेय एवं वेतन से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। विभिन्न मामलों में विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई।
अध्यक्ष अनीता शर्मा ने अगली बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव को आवश्यक नोटिस जारी करने के लिए कहा गया।
अनीता शर्मा ने कहा कि जिला परिषद सदस्यों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दे सीधे जनता से जुड़े होते हैं। इसलिए अधिकारियों को इनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए।
उधर, एडीसी एवं परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गर्ग ने भी अधिकारियों को सदस्यों की ओर से उठाए गए मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला परिषद सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया ने किया।
जिला परिषद उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह ने पंचायतों में जिला परिषद और पंचायत समिति की अनुदान राशि से पूरे किए गए निर्माण पर पट्टिकाएं और सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने का मामला उठाया। इस पर बीडीओ हमीरपुर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्ड नंबर 10 जाहू के सदस्य पवन कुमार ने मनवीं स्कूल में दो सफेदे के पेड़ों को कटवाने का मामला उठाया। वन विभाग ने एसडीएम के माध्यम से मांग भेजने के निर्देश दिए।
शराब की एमआरपी से अधिक वसूली की 107 शिकायतें : शराब निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बताया कि 107 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 100 का निपटारा किया जा चुका है।