{"_id":"67f81c0216107dc8b501ed29","slug":"tender-process-for-construction-of-high-tech-computer-lab-in-hamirpur-college-completed-work-will-start-in-a-week-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-152978-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में हाईटेक कंप्यूटर लैब निर्माण \nकी टेंडर प्रक्रिया पूरी, हफ्ते में शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में हाईटेक कंप्यूटर लैब निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी, हफ्ते में शुरू होगा काम
Fri, 11 Apr 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में अब कंप्यूटर बेसड परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन किया जा सकेगा। महाविद्यालय में हाईटेक कंप्यूटर लैब निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।
एक सप्ताह के भीतर लैब का निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे आगामी समय में महाविद्यालय परिसर में कंप्यूटर पर आधारित परीक्षाओं का आयोजन किया जा सकेगा। लैब निर्माण के लिए उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने दो माह पूर्व महाविद्यालय को 50 हजार रुपये की बजट राशि जारी की है। इसके उपरांत महाविद्यालय प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
महाविद्यालय परिसर में नव निर्मित कैंटीन भवन के ऊपर हाईटेक लैब का निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें अभ्यर्थियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
हाईटेक लैब निर्माण कार्य के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने उच्चत्तर शिक्षा निदेशालय को प्रपोजल भेजी थी। इसके बाद विभाग ने महाविद्यालय को बजट जारी हुआ है। वर्तमान में हमीरपुर जिला के दो-तीन शिक्षण संस्थानों में ही सीबीटी एग्जाम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अधिकांश विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी कंप्यूटर बेसड परीक्षा (सीबीटी) देने के लिए दूरदराज के सेंटरों में जाना पड़ता था। गाैर हो कि कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (सीबीटी) कंप्यूटर पर दिया जाता है। इसमें अभ्यार्थियों को कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनलाइन दिखाई देने वाले सवालों के जवाब देने होते हैं।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब शिक्षा विभाग की ओर से एजुकेशन हब हमीरपुर के महाविद्यालय में हाईटेक कंप्यूटर लैब को स्थापित करने का कार्य करवाया जा रहा है, ताकि जिला के युवाओं को नजदीक सीबीटी एग्जाम सेंटर की सुविधा मिल सके।