{"_id":"67f966651c84cc98c202ba28","slug":"temples-were-acquired-after-independence-dogra-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-153139-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के बाद हुआ मंदिरों का अधिग्रहण : डोगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के बाद हुआ मंदिरों का अधिग्रहण : डोगरा
Sat, 12 Apr 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल मठ-मंदिर प्रबंधन समिति ने मठ मंदिरों को सरकार से मुक्त करने के लिए हमीरपुर में प्रेसवार्ता की। वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि मठ-मंदिरों को सरकार के प्रभाव से आजाद करने के लिए आवाज नहीं उठाई गई है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद मंदिरों का अधिग्रहण हुआ है और इनका सारा पैसा सनातन के विरोध में संस्थाओं पर खर्च किया जा रहा है। इस कारण हिंदू धर्म के लोगों में रोष है। इंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि करीब एक लाख करोड़ रुपये मठ-मंदिरों की आय है जो कि सरकार के पास जाता है। इस दौरान संस्था महासचिव दीन दयाल शर्मा, राजेश कपूर और कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन