फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Temples resounded with chants on Janmashtami; Kanha was born at midnight amidst the blowing of conch shells.

Hamirpur (Himachal) News: जन्माष्टमी पर जयकारों से गूंजे मंदिर, आधी रात शंखनाद के बीच हुआ कान्हा का जन्म

Sat, 05 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 05 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Temples resounded with chants on Janmashtami; Kanha was born at midnight amidst the blowing of conch shells.
गौड़ीय मठ दंगड़ी में भजन कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत : मठ
हमीरपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

दिनभर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के समय शंखनाद और घंटियों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नंदलाल का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर श्रीकृष्ण की झांकियां भी सजाई गईं। गौड़ीय मठ दंगड़ी में भी जन्माष्टमी पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन में भाग लिया।
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया।

बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। मंदिर के महंत भक्ति प्रसाद महाराज ने कहा कि मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी दिनभर रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed