{"_id":"66a3b7969a5fb657a40b4d5e","slug":"technical-university-175-btech-seats-allotted-on-the-second-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132283-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि : दूसरे दिन बीटेक की 175 सीटें आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी विवि : दूसरे दिन बीटेक की 175 सीटें आवंटित
विज्ञापन
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में काउंसलिंग के दौरान दस्तावेजों की जांच करवाते अभ्यर्थी।
एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर बीटेक की काउंसलिंग आज
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को दूसरे दिन जेईई मेन की मेरिट के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग हुई। दूसरे दिन ओबीसी, एससी, एसटी और इन्हीं वर्गों की उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई, जिसमें 175 सीटें आवंटित की गई। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि जेईई मेन के आधार पर भरे जाने वाली बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसलिंग पूरी हो गई है।
जिन विद्यार्थियों को पहले दिन सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें 29 जुलाई शाम चार बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। जो विद्यार्थी आवंटित शिक्षण संस्थान में तय समय तक रिपोर्ट नहीं करेगा, वह सीट खाली मानी जाएगी। वहीं, तकनीकी विवि द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी) के आधार पर जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, उनकी काउंसलिंग 27 जुलाई से होगी। 27 जुलाई को सामान्य श्रेणी सहित ऑल इंडिया कोटा, बेटी है अनमोल ईडब्ल्यूएस कश्मीरी विस्थापित व टीएफडब्ल्यू कोटे से जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, उनकी काउंसलिंग होगी। 28 जुलाई को ओबीसी, एससी, एसटी और इन्हीं वर्गों की उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।