फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   technical assistent post

बमसन और हमीरपुर में तकनीकी सहायकों के भरे जाएंगे तीन पद

Sun, 08 Mar 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी/हमीरपुर। विकास खंड बमसन स्थित टौणी देवी के तहत दो पद तकनीकी सहायकों के रिक्त पड़े हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया खंड विकास अधिकारी बमसन की ओर से शुरू कर दी गई है। बीडीओ रमेश चंद ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी 23 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद उन्हें निर्धारित तिथि को समस्त मूल प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। जिसके लिए उन्हें बाद में सूचित किया जाएगा। विकास खंड हमीरपुर के तहत भी तकनीकी सहायक का एक पद भरा जाएगा। बीडीओ हमीरपुर अस्मिता ठाकुर ने कहा है कि विकास खंड अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में तकनीकी सहायक का एक पद पूर्ण रूप से कमीशन के आधार पर भरा जाना है।
विज्ञापन

जिसके लिए आवेदन पत्र साधारण कागज पर आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति एवं खंड विकास अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में 23 मार्च सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों के साथ-साथ शेष योग्य अभ्यर्थियों का एक पैनल भी बनाया जाएगा जोकि एक वर्ष के लिए मान्य होगा। उम्मीदवार सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/स्नातक होना चाहिए। उसे कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ हो। आवेदक पर कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयु 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। वह राज्य सरकार व ग्राम पंचायत का ऋण दोषी नहीं होना चाहिए। किसी भी कानून के अंतर्गत वह किसी भी सरकारी कार्यालय से निष्कासित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed