फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teachers will be coaching JEE and NEET in Bhoranj School

भोरंज स्कूल में जेईई और नीट को कोचिंग देंगे शिक्षक

Wed, 07 Apr 2021 06:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के सदस्य जमा एक दो के छात्रों को जेईई और नीट की परीक्षा के लिए प्रशिक्षण देंगे। नौंवी और दसवीं कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी भाषा में बात करने का अभ्यास, साइंस और गणित में अति लघु स्तरीय प्रश्न-उत्तर से परिपक्व करेंगे। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में शिक्षा सत्र 2020-21 में छठी से जमा दो तक 316 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति के निर्णय के अनुसार स्कूल के मेडिकल के बच्चों के लिए नीट और नॉन मेडिकल के बच्चों के लिए जेईई की परीक्षा की कोचिंग के लिए स्थानीय स्कूल के प्रवक्ता स्वयं सलेबस तैयार करेंगे। इसके अलावा नौंवी और दसवीं कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी में स्पीकिंग कोर्स, गणित और साइंस में अति लघु स्तरीय प्रश्न-उत्तर तैयार करवाए जाएंगे। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने कहा कि स्कूल स्टाफ की मदद से बच्चों को जेईई और नीट की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed