{"_id":"6ad3d33793f8377c92039005","slug":"53-students-selected-for-the-state-level-childrens-science-congress-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-212444-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए 53 विद्यार्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए 53 विद्यार्थी चयनित
Sun, 18 Oct 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एसडी पब्लिक स्कूल डुग्घा कलां में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। सम्मेलन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर, गणित ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल, सर्वे रिपोर्ट और विज्ञान नाटिका सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि जिले के 53 विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में सेवन स्टार स्कूल बनी के आर्यांश और आर्यन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग में लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल मैहरे के अधिराज और नव्या प्रथम रहे, जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में टीआर डीएवी स्कूल कांगू के अनिकेत और रिद्धिमा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञान गतिविधि कॉर्नर के जूनियर वर्ग में हिम अकादमी विकासनगर के अभिजय, सीनियर वर्ग में हिम अकादमी के रौनव और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में मैग्नेट पब्लिक स्कूल की शंभवी प्रथम रही।
गणित ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में अर्श, सीनियर वर्ग में अद्वित और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में अनिकेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवाचार विज्ञान मॉडल के जूनियर वर्ग में आराध्या और सीनियर वर्ग में भावेश प्रथम रहे।
समापन समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर देशराज डोगरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।