{"_id":"5ff203da8ebc3e3d8174230b","slug":"teacher-died-by-nimoniya-hamirpur-hp-news-sml3565965111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात देकर लौटे शिक्षक की निमोनिया से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को मात देकर लौटे शिक्षक की निमोनिया से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पट्टा स्कूल में कार्यरत भूगोल शास्त्र के प्रवक्ता की कोरोना को मात देने के बाद शनिवार को मृत्यु हो गई। शिक्षक भोरंज उपमंडल की पंचायत नंधन के गांव बलेट के निवासी थे। शिक्षक सतीश ठाकुर 23 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके चलते उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया।
यहां से वह आठ दिसंबर को कोरोना से ठीक हो गए। लेकिन, इसी दौरान उन्हें निमोनिया ने जकड़ लिया। नेरचौक से ही उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। रविवार को पैतृक गांव में शव का दाह संस्कार कर दिया गया। वहीं, शिक्षक की मौत पर कई अध्यापकों व अध्यापक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। नंधन पंचायत के उपप्रधान विक्रम शर्मा ने कहा कि कोरोना से ठीक होने के बाद निमोनिया से शिक्षक की चंडीगढ़ के अस्पताल में मौत हो गई।