फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   TB free campaign... Assistant Commissioner gave silver and bronze awards to 43 TB free panchayats

Hamirpur (Himachal) News: टीबी मुक्त अभियान... सहायक आयुक्त ने टीबी मुक्त 43 पंचायतों को दिए रजत और कांस्य पुरस्कार

Sun, 27 Apr 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 27 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
TB free campaign... Assistant Commissioner gave silver and bronze awards to 43 TB free panchayats
हमीर भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत : संस्थान
हमीरपुर। टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी मुक्त घोषित की गई जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए शनिवार को हमीर भवन में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनुपम ठाकुर ने 43 पंचायतों के प्रधानों को वर्ष 2024 के लिए रजत और कांस्य पुरस्कार प्रदान किए। इन्हें रजत और कांस्य से बनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र दिए गए। अनुपम ठाकुर ने कहा कि जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ पंचायत जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी बहुत ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

टीबी जैसे रोग से अब किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस रोग का पूरी तरह से उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को इसके बारे में जागरूक करें तथा टीबी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशे के खात्मे के लिए भी पंचायत जनप्रतिनिधियों से आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी मुक्त अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने अभियान की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में लगातार दूसरे वर्ष टीबी मुक्त घोषित होने वाली जिला की 12 पंचायतों को रजत पुरस्कार और पहली बार टीबी मुक्त घोषित होने पर 31 पंचायतों को कांस्य पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किए 24 हजार एक्सरे

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने कहा कि जिला में टीबी के रोगियों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिन का अभियान शुरू किया था। इस दौरान हाई रिस्क वाले लगभग 53 हजार लोगों पर विशेष रूप से फोकस किया गया। विभाग की टीमों ने इन लोगों की जांच के दौरान लगभग 24 हजार एक्सरे लिए हैं। सक्षम लोग या संस्थाएं टीबी रोगियों की जिम्मेदारी लेकर एवं निक्षय मित्र बनकर उनकी मदद कर सकते हैं। बाबा बालक नाथ न्यास ने 100 टीबी रोगियों और सत्य साई संस्था ने 55 रोगियों की जिम्मेवारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed