फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Taxis parking along the roadside in Tauni Devi; need for a taxi stand.

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में सड़क किनारे खड़ी हो रहीं टैक्सियां, टैक्सी स्टैंड की दरकार

Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Taxis parking along the roadside in Tauni Devi; need for a taxi stand.
जीवन, टैक्सी चालक
टौणी देवी (हमीरपुर)। सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाले टैक्सी चालकों के लिए अपने वाहनों को खड़ा करना परेशानी का सबब बन गया है। टौणी देवी क्षेत्र में करीब 25 टैक्सियां हैं, लेकिन इनके लिए निर्धारित पार्किंग स्थल नहीं होने से चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कोई चालक ऊहल चौक के पास टैक्सी खड़ी करता है तो किसी को अस्पताल चौक के आसपास जगह तलाशनी पड़ती है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर चालान होने का डर भी बना रहता है। ऐसे में चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टौणी देवी अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और अन्य यात्रियों को भी टैक्सियों की जरूरत रहती है। वहीं, ऊहल चौक और अस्पताल चौक के आसपास सड़क किनारे खड़ी टैक्सियों से यातायात प्रभावित होता है और कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
सवाल केवल टैक्सियों को खड़ा करने की जगह का नहीं, बल्कि यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने का भी है। यदि टैक्सियों के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित किया जाए तो चालकों को राहत मिलने के साथ सड़क पर वाहनों की आवाजाही को भी सुचारू रखने में मदद मिल सकती है। -संतोष, टैक्सी चालक
टौणी देवी क्षेत्र में टैक्सियों को खड़ा करने के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाए। इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभागों को उपलब्ध भूमि की संभावनाएं तलाशनी चाहिए, ताकि टैक्सियों को सड़क किनारे खड़ा करने की मजबूरी से छुटकारा मिल सके। -संजय, टैक्सी चालक
टौणी देवी में एक व्यवस्थित टैक्सी स्टैंड न केवल चालकों को राहत दे सकता है, बल्कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी अहम साबित हो सकता है। प्रशासन को इस समस्या की ओर जल्द ध्यान देना चाहिए। -जीवन, टैक्सी चालक

टैक्सियों को पार्किंग करने के लिए टौणी देवी क्षेत्र में उपयुक्त स्थान होना चाहिए। यदि निर्धारित पार्किंग स्थान होगा तो सड़क के किनारे चालकों को टैक्सियां नहीं खड़ी करनी पड़ेंगी और लोगों को भी जाम जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। -रवि, टैक्सी चालक


कोट
कुछ दिन पहले टैक्सी चालक समस्या को लेकर मिले थे। जल्द समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। -गंधर्वा राठौड़, उपायुक्त हमीरपुर

जीवन, टैक्सी चालक

जीवन, टैक्सी चालक

जीवन, टैक्सी चालक

जीवन, टैक्सी चालक

जीवन, टैक्सी चालक

जीवन, टैक्सी चालक

जीवन, टैक्सी चालक

जीवन, टैक्सी चालक

जीवन, टैक्सी चालक

जीवन, टैक्सी चालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article