फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tauni Devi to Hamirpur via Kakadiyal, Kale Amb road is bad

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी से हमीरपुर वाया ककड़ियाल, कालेअंब सड़क खराब

Mon, 05 Jan 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 05 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tauni Devi to Hamirpur via Kakadiyal, Kale Amb road is bad
कपिल
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी से हमीरपुर वाया ककड़ियाल, कालेअंब सड़क की हालत काफी खस्ता है। गड्ढों से भरी इस सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, यहां पर कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस खराब सड़क का असर स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और अन्य यात्रियों पर भी पड़ रहा है। वाहन चालक कई बार इन गड्ढों से बचने के चक्कर में सड़क पर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों में अमरदीप राणा, राय चौहान, विजय कुमार, पवन कुमार आदि ने सड़क की मरम्मत की मांग की है, ताकि यहां के लोग सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल हो रही है। उन्होंने बताया कि एनएच 03 के निर्माण कार्य से पहले से ही लोग परेशान हैं। अब इस सड़क की बदहाल स्थिति ने लोगों को परेशान कर दिया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अगर प्रशासन जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं करता है, तो दुर्घटनाओं में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह सड़क काफी खराब हो गई है। समय पर मरम्मत नहीं हो रही है। इस सड़क पर दोपहिया वाहन चलाना तो बहुत मुश्किल हो गया है। -कपिल, स्थानीय दुकानदार

लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई। बरसात में सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। आए दिन वाहन चालक हादसे का शिकार होते हैं। -अनुज, स्थानीय दुकानदार

एनएच 03 निर्माण से पहले ही सड़क की हालत खराब है। अब सड़क पर बने गड्ढों ने स्थिति को और गंभीर कर दिया है। गड्ढों को भरा जाना चाहिए। -सुरेंद्र, स्थानीय निवासी


यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोक निर्माण विभाग को समस्या का समाधान करना चाहिए। जल्द से जल्द यहां पर टारिंग की जानी चाहिए। -सतीश, स्थानीय निवासी



कोट

सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर किया गया है। मार्च तक सड़क को चकाचक कर दिया जाएगा। लोगों को बेहतर सड़क सुविधा दी जाएगी। -नीतिश, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, टौणी देवी

कपिल

कपिल

कपिल

कपिल

कपिल

कपिल

कपिल

कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article