फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tauni Devi Forest Rest House has turned into a ruin due to lack of maintenance.

Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत के अभाव में टौणी देवी वन विश्राम गृह हुआ खंडहर

Mon, 31 Aug 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 31 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tauni Devi Forest Rest House has turned into a ruin due to lack of maintenance.
टौणी देवी वन विश्राम गृह को मरम्मत की दरकार। संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र एवं वन मंडल हमीरपुर के तहत आने वाला टौणी देवी वन विश्राम गृह मरम्मत के अभाव में खंडहर में तबदील होता जा रहा है। करीब दो वर्ष पहले आग की चपेट में आने से विश्राम गृह का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वन विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं करवाई, जिसके चलते भवन लंबे समय से बंद पड़ा है और अब उपयोग के लायक नहीं रहा। टौणी देवी तहसील मुख्यालय होने के साथ प्रशासनिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है।
विज्ञापन

यहां ब्लॉक कार्यालय, विभिन्न विभागों के सब-डिवीजन कार्यालय, सिविल अस्पताल सहित कई सरकारी संस्थान हैं। ऐसे में दूरदराज से सरकारी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को रात में ठहरने की जरूरत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वन विश्राम गृह ही कस्बे में ठहरने की प्रमुख सुविधा था। इसके बंद होने के बाद लोगों को रात में ठहरने के लिए करीब आठ किलोमीटर दूर ऊहल या पांच किलोमीटर दूर समीरपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे खासकर दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की घटना के बाद समय रहते भवन की मरम्मत करवा दी जाती तो इसका लाभ आम जनता को मिल सकता था। उन्होंने वन विभाग से वन विश्राम गृह की स्थिति का जायजा लेकर जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाने की मांग की है, ताकि टौणी देवी आने वाले लोगों को ठहरने की सुविधा मिल सके।

-
लंबे समय से वन विश्राम गृह की मरम्मत नहीं हुई है। आग की चपेट में आने के बाद अभी तक मरम्मत नहीं करवाना गंभीर चिंता का विषय है। -राज कुमार, निवासी टौणी देवी

पहले इस विश्राम गृह का इस्तेमाल हो जाता था। इससे लोगों को काफी सुविधा मिली थी। मौजूदा समय में ऊहल तक जाना पड़ता है। -अजय कुमार, निवासी टौणी देवी
वन विभाग को विश्राम गृह की मरम्मत करवानी चाहिए। विश्राम गृह की मरम्मत होगी तो सरकार को भी आय प्राप्त होगी। -रविंद्र कुमार, निवासी टौणी देवी
रात को कभी-कभी ठहरने के लिए दूर जाना पड़ता है। सरकार से आग्रह है कि विश्राम गृह को उपयोग लायक बनाया जाए। -विनोद कुमार, निवासी टौणी देवी
--

टौणी देवी वन विश्राम गृह की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर शिमला विभाग को भेजा था। मरम्मत की स्वीकृति आई है। बजट मिलते ही इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी। -अंकित कुमार सिंह, डीएफओ हमीरपुर

टौणी देवी वन विश्राम गृह को मरम्मत की दरकार। संवाद

टौणी देवी वन विश्राम गृह को मरम्मत की दरकार। संवाद

टौणी देवी वन विश्राम गृह को मरम्मत की दरकार। संवाद

टौणी देवी वन विश्राम गृह को मरम्मत की दरकार। संवाद

टौणी देवी वन विश्राम गृह को मरम्मत की दरकार। संवाद

टौणी देवी वन विश्राम गृह को मरम्मत की दरकार। संवाद

टौणी देवी वन विश्राम गृह को मरम्मत की दरकार। संवाद

टौणी देवी वन विश्राम गृह को मरम्मत की दरकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article