फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Target missed in Galod health block, X-ray screening camp to be held again

Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ लक्ष्य चूका, दोबारा लगेंगे एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर

Tue, 09 Dec 2025 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। टीबी के खिलाफ जारी जंग में स्वास्थ्य खंड गलोड़ लक्ष्य से पीछे रह गया है। 16 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित एक्सरे स्क्रीनिंग शिविरों में तय लक्ष्य के मुकाबले कम लोगों के छाती के एक्सरे हो पाए हैं। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग अब दोबारा शिविरों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गलोड़ स्वास्थ्य खंड के तहत विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित अन्य स्थानों पर स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए थे।12,464 लोगों के छाती के एक्सरे करने का लक्ष्य निर्धारित था। मगर 10,667 लोगों के एक्सरे किए गए। अब भी करीब 1,797 लोगों के एक्सरे करना बाकी है।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला हमीरपुर में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए विभिन्न खंडों में ऐसे स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। शिविरों में लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उनकी बलगम की जाँच की जाती है। टीबी की पुष्टि होने पर उनका निशुल्क इलाज किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed