{"_id":"5f89e48c8ebc3e9bdc31a620","slug":"tanduya-inter-into-house-hamirpur-hp-news-sml3486085177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी के अगवी में घर के अंदर मिला तेंदुए का शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी के अगवी में घर के अंदर मिला तेंदुए का शावक
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। तहसील बिझड़ी की ग्राम पंचायत बल्हविहाल के गांव अगवी में शुक्रवार तड़के संजय कुमार के नवनिर्मित घर के कमरे में तेंदुए का शावक घुस गया। शावक के गुर्राने से परिवार को इस बारे में पता चला। संजय कुमार ने हाल ही में नए घर का निर्माण किया है। इसमें अभी खिड़की, दरवाजे लगना बाकी है। परिवार साथ लगते पुराने मकान में रहता है। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्यों ने शावक के गुर्राने की आवाज सुनी और वे उठकर बाहर निकले तो देखा कि कमरे के अंदर से आवाजें आ रही थीं। परिजनों ने जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो वहां रखी बोरियों के बीच तेंदुए का शावक बैठा हुआ था। पहले तो सभी ने सोचा कि यह बिल्ली है और उसे बाहर खदेड़ने लगे लेकिन, शावक ने आक्रामक रूप लेते हुए जोर-जोर से गुर्राना शुरू कर दिया।
जिससे परिवार के सदस्य समझ गए कि ये तेंदुए का बच्चा है। इस बारे में परिवार ने ग्रामीणों व वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर बैठे इस शावक को पिंजरे में डाल दिया और अपने साथ ले गए। अब ग्रामीणों को इस बात का डर भी सताने लगा है कि कहीं इस शावक की मां गांव के आसपास कोई नुकसान न पहुंचाए। वन विभाग के रेंज ऑफिसर बिझड़ी अंकुश कुमार ने बताया कि अगवी गांव के एक घर के अंदर तेंदुए का शावक मिला है। जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़ कर कब्जे में ले लिया है।