{"_id":"69f8dc1d985d4a5506020039","slug":"tamannaah-was-the-top-female-scorer-at-the-korfball-world-cup-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1019-464832-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कोर्फबॉल विश्व कप में तमन्ना रहीं टॉप महिला स्कोरर खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कोर्फबॉल विश्व कप में तमन्ना रहीं टॉप महिला स्कोरर खिलाड़ी
Tue, 05 May 2026 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 05 May 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
बीच कोर्फबॉल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में वेस्ट स्कोरर का पुरस्कार प्राप्त करते हुए तमन्ना कुमारी।
जाहू (हमीरपुर)। बीच कोर्फबॉल वर्ल्ड कप एशिया में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता दो और तीन मई को थाइलैंड के बैंकॉक में हुई। सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की सरकाघाट तमन्ना कुमारी का रहा। उन्होंने वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में टॉप महिला स्कोरर खिलाड़ी का अवॉर्ड प्राप्त किया। तमन्ना कुमारी इससे पहले तीन बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। चौथे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को पांचवां स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से चार महिला व चार पुरुष खिलाड़ियों सहित आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश से तीन खिलाड़ी तमन्ना कुमारी, नव्य महंत, लवप्रीत ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विश्व की 10 टॉप टीमों ने भाग लिया, जिसमें हंगरी प्रथम, चाइना ताइपे द्वितीय, चैक रिपब्लिक तीसरे, आस्ट्रेलिया चौथे और भारत पांचवें स्थान पर रहा। अखिल भारतीय कोर्फबॉल संघ के कोषाध्यक्ष एवं भारतीय टीम के पूर्व कोच विनोद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि भारतीय टीम में प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।