फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Talented daughters rewarded in Dhirrad

Hamirpur (Himachal) News: धिरड़ में प्रतिभाशाली बेटियों को किया पुरस्कृत

Sat, 07 Sep 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने शनिवार को ग्राम पंचायत धिरड़ के आंगनबाड़ी केंद्र खुराल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता शिविर लगाया। इसमें पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वृत्त पर्यवेक्षक सरोज ठाकुर ने कहा कि हमें बेटा-बेटी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान वृत्त पर्यवेक्षक ने महिला एवं बाल विकास विभाग की अन्य योजनाओं और पोषण अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा और खेलों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली ग्राम पंचायत धिरड़ की तीन लड़कियों अदिति चौधरी, सानिया और ईशु को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, कविता, शर्मिला, कांता, चंचला, मोनिका, रिंकू और अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed