फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tal-Bumana-Sidhpur road unrepaired for five years; people forced to travel through potholes.

Hamirpur (Himachal) News: पांच साल से नहीं सुधरी ताल-बुमाणा सिद्धपुर सड़क, लाेग गड्ढों में सफर के लिए मजबूर

Sun, 30 Aug 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Tal-Bumana-Sidhpur road unrepaired for five years; people forced to travel through potholes.
।-राकेश कुमार,निवासी साहनवीं
ताल (हमीरपुर)। पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ताल से बुमाणा सिद्धपुर सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। करीब पांच किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई है।
ताल से भोटा को जोड़ने वाली यह सड़क आसपास की करीब दर्जनभर पंचायतों के ग्रामीणों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। सड़क के कई हिस्सों में तारकोल उखड़ चुकी है और सतह टूटने से छोटे गड्ढे अब बड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। पांच किलोमीटर सड़क का आधा हिस्सा लोक निर्माण विभाग के कैहडरू अनुभाग और दूसरा हिस्सा बड़सर के तहत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत को लेकर दोनों क्षेत्रों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क का निरीक्षण करवाकर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
कोट्स
सड़क का साढ़े तीन किलोमीटर भाग कैहडरू अनुभाग में पड़ता है। बरसात के बाद सड़क पर बने गड्ढों पर पैचवर्क करवा दिया जाएगा, ताकि समस्या का समाधान हो सके। -सुमित ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कैहडरू अनुभाग
--



सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति का पता नहीं चलता। कई बार वाहन चालक हादसे का शिकार होने से बचे हैं। विभाग को जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। -राकेश कुमार, निवासी साहनवीं

ताल से भोटा आने-जाने के लिए रोज इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है और इससे वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। पांच साल से सड़क की मरम्मत का इंतजार है। -वीरेंद्र पटियाल, निवासी ताल


सड़क से कई पंचायतों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। बरसात में समस्या और बढ़ जाती है। संबंधित विभाग को सड़क का निरीक्षण करवाकर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करना चाहिए। -विवेक पटियाल, निवासी बुमाणा

।-राकेश कुमार,निवासी साहनवीं

।-राकेश कुमार,निवासी साहनवीं

।-राकेश कुमार,निवासी साहनवीं

।-राकेश कुमार,निवासी साहनवीं

।-राकेश कुमार,निवासी साहनवीं

।-राकेश कुमार,निवासी साहनवीं

।-राकेश कुमार,निवासी साहनवीं

।-राकेश कुमार,निवासी साहनवीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article