{"_id":"6a9ef46b1f7d7df9bd0082b7","slug":"system-overwhelmed-as-patient-numbers-rose-sitting-on-the-floor-became-a-necessity-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-207482-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मरीज बढ़े तो छोटी पड़ी व्यवस्था, फर्श पर बैठना बन गया मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मरीज बढ़े तो छोटी पड़ी व्यवस्था, फर्श पर बैठना बन गया मजबूरी
Tue, 08 Sep 2026 10:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। समय : दोपहर 12:10 बजे... स्थान : मेडिकल कॉलेज हमीरपुर। ओपीडी में इलाज करवाने आए मरीज अपनी बारी के इंतजार में कतारों में खड़े हैं लेकिन बैठने की जगह तलाशने वालों को आखिरकार फर्श ही नसीब हो रहा है।
गायनी और मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ है। मेडिसिन ओपीडी के बाहर कुछ मरीज फर्श पर बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पर्ची काउंटर के बाहर भी कतार लगी है। मरीजों की संख्या के आगे व्यवस्थाएं छोटी पड़ती दिख रही हैं।
सोमवार दोपहर 1 बजे तक मेडिकल कॉलेज में मरीजों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। पर्ची बनवाने से लेकर ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने और जांच के बिल कटवाने तक मरीजों को अलग-अलग जगह कतार में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मी भी लगातार प्रयास करते नजर आए। कई मरीज और तीमारदार बैठने की जगह नहीं मिलने के कारण इधर-उधर खड़े रहे या फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
1500 मरीज रोज, फिर भी टोकन डिस्प्ले बंद
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 1500 ओपीडी मरीज पहुंचते हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की आवाजाही के बीच ओपीडी कमरों के बाहर लगे टोकन डिस्प्ले बोर्ड खराब पड़े हैं। ऐसे में मरीजों को अपनी बारी जानने के लिए बार-बार सुरक्षा कर्मियों से पूछना पड़ रहा है। जिस व्यवस्था का काम मरीजों को उनकी बारी बताना है, उसके खराब होने से मरीजों को ही बार-बार जानकारी जुटानी पड़ रही है।
मरीजों का कहना है कि जब रोजाना इतनी बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं तो टोकन डिस्प्ले, बैठने की जगह और कतार प्रबंधन जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त होनी चाहिए। मरीजों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से खराब डिस्प्ले बोर्ड को जल्द ठीक करवाने और ओपीडी में बैठने समेत अन्य सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की है।
सोमवार को बढ़ जाता है दबाव
हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या अधिक रहती है। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन प्रयासरत है। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
सोमवार दोपहर 12:10 बजे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की मेडिसिन ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। कुछ मरीज फर्श पर भी बैठे नजर आए।