फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sustainable development of tourism is the need of the hour: Dr. Rajesh

पर्यटन का सतत विकास समय की जरूरत : डॉ. राजेश

Sat, 27 Sep 2025 09:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Sep 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पर्यटन का सतत विकास समय की जरूरत है। पर्यटन के साथ हमें अपनी संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का हमेशा ध्यान में रखना चाहिए, जिससे एक संतुलन बना रहे। यह बात प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार ने विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। तकनीकी विवि में पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन विभाग का दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि पर्यटन और सतत परिवर्तन यह दर्शाता है कि कैसे आज के दौर में इस क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकें। उन्होंने पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों की ओर से किए प्रयास की सराहना की। साथ ही पर्यटन से संबंधित मॉडलों का अवलोकन किया। इसके अलावा विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर्यटन और सतत परिवर्तन विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गई, जिसमें पर्यटन विभाग के अलावा बीएचएमसीटी और अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। निबंध लेखन, संस्कृत श्लोक, फ्रूट कार्विंग, प्रश्नोत्तरी, दो मिनट की बात, मॉकटेल, रस्साकशी और यात्रा ब्लॉग की स्पर्धा हुई। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. विनित, डॉ. आयुष, पायल सूद, अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन







केवी पालमपुर के विद्यार्थियों ने किया तकनीकी विवि का भ्रमण

हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण में केंद्रीय विद्यालय पालमपुर के नौवीं कक्षा के 52 विद्यार्थी आए थे, जिसमें 34 छात्राएं और 18 छात्र थे। विद्यार्थियों को तकनीकी विवि में संचालित होने वाली गतिविधियों से अवगत करवाया गया। इसके अलावा भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग लैब, योग और बीएचएमसीटी की लैब में उपकरणों के बारे में प्राध्यापकों ने जानकारी दी गई। साथ की पुस्तकालय और वेब स्टूडियो का भी विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक अमरजीत, विशाल कुमार, पूर्ण चंद, पूजा शर्मा, नितिका और दीप्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed