फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Suspicious death of a woman living in a rented house in Daduhi

दड़ूही में किराये के मकान में रह रही महिला की संदिग्ध मौत

Sun, 27 Jun 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाने के तहत पड़ते दडूही गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। दो वर्ष पूर्व ही महिला का विवाह हुआ था। शनिवार को जैसे ही महिला के पति ने उसे किराये के मकान में बेसुध देखा तो वह उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अमृतसर निवासी 28 वर्षीय महिला अपने पति के साथ दडूही में रहती थी। महिला का पति दूध सप्लाई का कार्य करता था। दूध की सप्लाई देने के लिए बीते शनिवार की सुबह करीब तीन बजे वह उठ गया। कमरे से बाहर निकलते ही उसने पत्नी से कहा कि दरवाजा बंद कर लो। जब पत्नी का कोई जवाब नहीं मिला तो उसने नजदीक जाकर देखा। महिला बेसुध पड़ी हुई थी। बाद में लोगों की मदद से महिला को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से इसे मेडिकल कालेज हमीरपुर भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी हमीरपुर प्रशांत ठाकुर का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed