फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Support for the decision to pay salaries to employees on the fifth day of every month

Hamirpur (Himachal) News: कर्मचारियों को प्रति माह पांच तारीख को वेतन देने के निर्णय का समर्थन

Thu, 26 Sep 2024 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगों से संबंधित मशीनें स्थापित करने की मांग
विज्ञापन

पंचायत समिति नादौन की बैठक में प्रस्ताव किया पारित
संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस/नादौन(हमीरपुर)। पंचायत समिति नादौन की बैठक वीरवार को अध्यक्ष कमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें बीडीओ, बीएमओ, सीडीपीओ, एचडीओ, टीडब्ल्यूओ आदि उपस्थित रहे। बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़ करने के मद्देनजर जो कर्मचारियों को प्रति माह पांच तारीख को वेतन देने का निर्णय लिया है, उसका समर्थन किया जाए। इससे प्रदेश पर बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।



पंचायत समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की गई एक लाख रुपये राहत राशि को भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, कृषि, बागवानी, बिजली व स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रस्ताव पारित हुआ कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हृदय रोगों से संबंधित मशीनें स्थापित की जाएं व विशेषज्ञ नियुक्त करने से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि पंचायत समिति से पर्यटन विभाग के नाम स्थानांतरित हुई भूमि के बदले पंचायत समिति को भी नादौन में जमीन उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed