{"_id":"67ab97885f1c34476a024cea","slug":"sunidhi-in-speech-and-uday-pratham-in-essay-writing-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-147981-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भाषण में सुनिधि और निबंध लेखन में उदय प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भाषण में सुनिधि और निबंध लेखन में उदय प्रथम
Wed, 12 Feb 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक प्रो. विनोद चंद ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सुनिधि शर्मा प्रथम, अर्शिया करोल द्वितीय व पल्लवी कुमारी तृतीय और निबंध लेखन में उदय प्रथम, कोमल भाटिया द्वितीय व रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने विद्यार्थियों को नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन