{"_id":"6697d525643deb61ff040ed0","slug":"sungarwad-to-dhirwin-via-samlog-road-will-be-built-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-131672-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुंगरवाड से धिरवीं वाया समलोग सड़क जल्द बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुंगरवाड से धिरवीं वाया समलोग सड़क जल्द बनेगी
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने किया निरीक्षण
सड़क निर्माण कार्य को लेकर शीघ्र तैयार होगी डीपीआर
निर्माण कार्य होने से ग्रामीणों को आवाजाही में मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। सुंगरवाड से धिरवीं वाया समलोग सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसे लेकर बुधवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अब सड़क निर्माण कार्य को लेकर डीपीआर तैयार की जाएगी। इससे आसपास की पंचायतों के लोगों को आवाजाही में बेहतरीन सुविधा मिलेगी। वर्षों से बस्सी से वाया सुंगरवाड, समलोग, धिरवीं सड़क आपस में जुड़ नहीं पाई है। ऐसे में सड़क के न जुड़ने से समलोग, धिरवीं, ग्वाटा के ग्रामीणों को आवाजाही के लिए काफी दूरी तय कर आना पड़ता था। ऐसे में ग्रामीण लंबे समय से लोक निर्माण विभाग से सड़क का निर्माण कार्य करवाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग से सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण पूरा कर लिया है। पूर्व में विभाग की ओर से सुंगरवाड गांव तक पक्की सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन धिरवीं और ग्वाटा के ग्रामीणों ने अपनी जमीन में जेसीबी लगाकर संपर्क सड़क बना दी थी। एक वर्ष पूर्व सुंगरवाड और समलोग गांव के बाशिंदों ने अपनी जमीन में जेसीबी लगवाकर एक और लिंक रोड बना दिया ताकि यह सड़क सुंगरवाड, समलोग और धिरवीं गांव को सीधा जोड़ सके लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद इस सड़क पर कोई काम नहीं हो रहा था। इसके विपरीत ग्रामीणों ने सड़क के लिए अपनी जमीन दी है, उसमें पिछली बरसात में खेत और खलिहानों में भूस्खलन हो रहा है। ग्रामीणों के घरों को खतरा बना हुआ है। अगर इस सड़क पर डंगे नहीं लगे तो मलबा इस बरसात में घरों में भी आ सकता है। ऐसे में लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया और अब जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार हो जाएगी।इस बारे में लोक निर्माण विभाग भोरंज के एसडीओ विजय कुमार ने कहा कि सड़क की पैमाइश कर जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी। ग्रामीण जमीन की गिफ्ट डीड दें, उसके बाद इस सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा।