फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sukhu snatched away the rights of the people of Sujanpur: Rajendra Rana

सुक्खू ने सुजानपुर की जनता के हक छीने : राजेंद्र राणा

Thu, 23 May 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने वीरवार को एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने 14 महीने के शासन में सुजानपुर क्षेत्र की जनता के हक छीने हैं। विकास कार्यों पर अंकुश लगाया है।
विज्ञापन


पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सुजानपुर के लिए स्वीकृत जलशक्ति और बिजली बोर्ड के मंडल कार्यालय को सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने चुने हुए विधायकों को अपमानित करना शुरू किया और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के बजाय इनमें अड़ंगा लगाना शुरू कर दिया। अपनी ही घोषणाओं से उन्होंने पलटी मार ली। उन्हें झूठ बोलने, जनता को गुमराह करने, षड्यंत्र रचने और साजिश की राजनीति करने में महारत हासिल है। सुजानपुर की जनता 1 जून को सुक्खू को आइना दिखाने के लिए तैयार बैठी है। मुख्यमंत्री अभी तक सुजानपुर की जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है। सुजानपुर के साथ पिछले 14 महीने में किए गए भेदभाव को लेकर वे कोई स्पष्टीकरण भी जनता को नहीं दे पा रहे हैं। सुजानपुर की जनता के साथ किए गए अन्याय के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू को सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर प्रायश्चित करना चाहिए। 4 जून को परिणाम आने पर सुक्खू सरकार का बोरिया बिस्तर भी गोल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed