फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sukhu got a warm welcome in Hamirpur

हमीरपुर में सुक्खू का हुआ जोरदार स्वागत

Fri, 20 May 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sukhu got a warm welcome in Hamirpur
हमीरपुर में सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन और टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सिंह सुक्खू का वीरवार को हमीरपुर जिले में जोरदार स्वागत हुआ। बिलासपुर और हमीरपुर जिले की सीमा उखली में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब और राज्य बार काउंसिल के सदस्य रोहित शर्मा ने विधानसभा चुनाव के संदर्भ में शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने तरीके से बैंडबाजों और फूल-मालाओं से सुक्खू का स्वागत किया। इसके बाद रोड शो के माध्यम से सुक्खू भोटा चौक हमीरपुर पहुंचे।
विज्ञापन

भोटा चौक से गांधी चौक तक पैदल रोड शो किया गया। उनके साथ जिला किसान कांग्रेस, इंटक, युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंबियाल और अजय शर्मा ने सुक्खू को हल भेंट कर सम्मानित किया। गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि वह सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए राजनीति में हैं। आज प्रदेश में नकल माफिया सक्रिय है। भ्रष्टाचार, ट्रांसफर माफिया और खनन माफिया से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। प्रदेश और केंद्र की सरकारों ने जनता को ठगा है। महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुक्खू ने इस शानदार कार्यक्रम के लिए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब, बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, सुनील दत्त बिट्टू और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रवक्ता नरेश ठाकुर का धन्यवाद करते हुए पीठ थपथपाई। इस कार्यक्रम से पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा और प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा दूर रहे। वहीं, सुक्खू ने अप्रत्यक्ष तौर पर टिकट की पैरवी करते हुए कहा कि भोरंज से सुरेश कुमार को मंच पर बोलने का समय नहीं मिला, लेकिन वह घबराएं नहीं इस कमी को वह भोरंज में होने वाली चुनावी रैली में पूरी कर देंगे।
विज्ञापन

साढ़े चार साल में हुई बैकडोर भर्तियां : लखनपाल
बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में बैकडोर से भर्तियां हुई हैं। जलशक्ति विभाग और प्रदेश विश्वविद्यालय की नौकरियों में सबसे अधिक भाई भतीजावाद हुआ। पुलिस भर्ती में अकेले मंडी जिले से 60 फीसदी युवा भर्ती हुए। पेपर लीक मामले में सरकार और अधिकारियों का हाथ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। डबल इंजन की सरकार का दम भरने वाली सरकार 80 हजार करोड़ के कर्ज तले दबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना प्रचार छोड़, कांग्रेस का प्रचार करें : पठानिया
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में हमीरपुर में अधिकतर कांग्रेसी अपने प्रचार में लगे हुए हैं। इससे संगठन कमजोर हो रहा है। इसलिए खुद का प्रचार छोड़ कांग्रेस पार्टी का प्रचार करें। संगठन मजबूत होगा तभी सरकार सत्ता में वापसी होगी।

मेडिकल कॉलेज है सुक्खू की देन: जार
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि नादौन के जोलसप्पड़ में बनने वाला राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का श्रेय विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जाता है। केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के समक्ष जोरदार पैरवी कर मार्च 2014 में सुखविंद्र सिंह ने केंद्र सरकार से इसकी अधिसूचना जारी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed