फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur's Chaugan will be free from Congress grass, campaign will start from Friday

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर का चौगान कांग्रेस घास से होगा मुक्त, शु्क्रवार से चलेगा अभियान

Mon, 16 Jun 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sujanpur's Chaugan will be free from Congress grass, campaign will start from Friday
चौगान सुजानपुर में उगी कांग्रेस घास। जागरूक पाठक।
एसडीएम सुजानपुर ने नगर परिषद को जारी किए निर्देश, लोगों से की बचाव की अपील
विज्ञापन

अभियान के पूरा होने के साथ ही डीसी हमीरपुर को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय चौगान में इन दिनों अत्यधिक मात्रा में कांग्रेस घास उग गई है। इस घास को उखाड़ने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर कांग्रेस घास को नष्ट किया जाएगा।
एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ल ने इस संबंध में नगर परिषद, सुजानपुर को निर्देश जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस घास की सफाई एवं जागरूकता अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। इस घास से त्वचा पर चकत्ते, एलर्जी, दमा, आंखों में जलन और सांस की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बुजुर्ग अकसर चौगान में नंगे पांव टहलते हैं, जिससे उन्हें सीधा नुकसान हो सकता है। यह घास अन्य पौधों के विकास को रोकती है और कृषि योग्य भूमि की उर्वरता कम करती है। वहीं, पशुओं के लिए भी यह घास विषैली साबित हो सकती है।
विज्ञापन

एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि चौगान को अलग-अलग हिस्सों में अस्थायी रूप से आमजन के लिए बंद किया जाएगा। हालांकि पूरी तरह से चौगान बंद नहीं होगा, लेकिन लोग सैर के दौरान पूरे कपड़े और जूते पहनें, ताकि उन्हें किसी तरह का नुकसान न हो। नगर परिषद सुजानपुर एक संयुक्त सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के तहत घास को उखाड़ने के साथ रसायनों का प्रयोग भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी सात दिन में कार्य योजना और 30 दिनों में प्रगति रिपोर्ट उपायुक्त हमीरपुर को प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीरा के प्राचार्य से अपील की है कि वे अपने कैडेट्स एवं स्टाफ को इस अभियान में सहभागी बनाएं, जिससे छात्रों में पर्यावरणीय चेतना एवं सामाजिक जिम्मेदारी का विकास हो। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रसायनों का छिड़काव कर इस घास को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed