फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur National Holi Festival: Auditions of folk artists will start from 25

सुजानपुर राष्ट्रीय होली उत्सव : 25 से शुरू होंगे लोक कलाकारों के ऑडिशन

Mon, 20 Feb 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में पांच से आठ मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2023 की सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय लोक कलाकारों को पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में होली उत्सव की सांस्कृतिक उपसमिति ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपसमिति के अध्यक्ष एवं एडीसी जितेंद्र सांजटा ने सोमवार को अन्य सदस्यों के साथ बैठक करके उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के संबंध में व्यापक चर्चा की। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय प्रदान करने के साथ-साथ कार्यक्रमों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसलिए लोक कलाकारों की छंटनी के लिए ऑडिशन लिए जाएंगे। यह ऑडिशन उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के साथ ही स्थित बचत भवन के हॉल में होंगे। जितेंद्र सांजटा ने कहा कि 25 और 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से जिला हमीरपुर के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे, जबकि 27 फरवरी को प्रदेश के अन्य जिलों के लोक कलाकार अपना ऑडिशन दे सकेंगे। बैठक में सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, अन्य अधिकारी एवं उपसमिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 तक करना होगा आवेदन
एडीसी ने हमीरपुर और अन्य जिलों के लोक कलाकारों से आग्रह किया है कि वे 25 फरवरी तक आवेदन कर दें और निर्धारित समय के अनुसार हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन में भाग लें। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed