फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur Municipal Council fails to pay tribute to freedom fighters.

Hamirpur (Himachal) News: स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना भूली नप सुजानपुर

Mon, 17 Aug 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 17 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sujanpur Municipal Council fails to pay tribute to freedom fighters.
नगर परिषद सुजानपुर टीहरा की ओर से रेन बसेरा के पास बनाई गई स्मारक। संवाद
सुजानपुर(हमीरपुर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर रहा था, वहीं सुजानपुर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के रेन बसेरा परिसर में बनाए गए स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर 15 अगस्त को किसी अधिकारी, जनप्रतिनिधि या कर्मचारी ने न तो पुष्प अर्पित किए और न ही दीप जलाकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान देशभर में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को यादगार बनाने के लिए उनके नाम शिलापट्टों पर अंकित करने की पहल की गई थी। इसी के तहत सुजानपुर नगर परिषद क्षेत्र के रेन बसेरा परिसर में भी स्मारक का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित किए गए हैं। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और बलिदान से परिचित करवाना था। स्थानीय लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर बनाए गए इस स्मारक पर राष्ट्रीय पर्व के दिन श्रद्धांजलि कार्यक्रम होना चाहिए था।
उन्होंने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्मारक का निर्माण करवाना ही पर्याप्त नहीं है। स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के लिए उनके बलिदान को याद रखना और राष्ट्रीय पर्वों पर उन्हें श्रद्धांजलि देना भी जरूरी है।

कोट
उपमंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करवाया गया है, जिसमें पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई है। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर टीहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article