{"_id":"5e63e3fe8ebc3ec7b5202fb2","slug":"sujanpur-holly-mela-started-hamirpur-hp-news-sml3269019129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा के साथ राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा के साथ राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शानदार आगाज
विज्ञापन
sujanpur holly mela started
सुजानपुर (हमीरपुर)। चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। वहीं, पंचायती राज मंत्री विरेंद्र कंवर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि के पहुंचने के बाद चिल्ड्रन पार्क में पगड़ी बांधने की रस्म हुई। इसके बाद मुरली मनोहर मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिससे माहौल खुशगवार हो गया।
इस दौरान कृषि, उद्यान, उद्योग और स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी मुख्यातिथि ने किया।
इस मौके पर उपायुक्त हरिकेश मीणा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, मेला अधिकारी एवं एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा, नप ईओ संजय कुमार, नप अध्यक्ष अशोक मेहरा, उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी, वीरेंद्र पोदी, मंडलाध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहली सांस्कृतिक संध्या में संचिता भट्टाचार्य और अमृत मान ने नचाए दर्शक
पहली सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता की प्रसिद्ध गायक संचिता भट्टाचार्य और पंजाबी गायक अमृत मान के नाम रही। दोनों के गानों पर दर्शकों ने खूब ठुमके लगाए। 8 मार्च को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक करण औजला दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दिन में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। 9 मार्च को तीसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी कलाकारों के नाम रहेगी। दिन में डॉग शो का आयोजन भी होगा। होली मेला कमेटी के चेयरमैन एवं उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि पहली सांस्कृतिक संध्या रात 12 बजे तक चलेगी, जबकि शेष तीन सांस्कृतिक संध्याएं रात दस बजे तक ही चलेंगी। ह ---