फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur echoed with the slogans of Hindustan Zindabad

Hamirpur (Himachal) News: हिंदोस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजा सुजानपुर

Tue, 20 May 2025 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 20 May 2025 07:58 AM IST
विज्ञापन
Sujanpur echoed with the slogans of Hindustan Zindabad
सुजानपुर में तिरंगा हाथों में लिए यात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता एवं स्थानीय लोग। पार्टी।
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में सोमवार तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राणा ने शिरकत क। सुजानपुर शहर हिंदोस्तान जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। आयोजित यात्रा में सैनिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विश्राम गृह सुजानपुर से तिरंगा यात्रा यात्रा की शुरुआत की गई तथा बाजार में भारत माता की जय ,हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के उद्घोष के साथ मिनी सचिवालय के समीप यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान पूर्व सैनिकों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामे थे। इसके अलावा स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल हुए। पाकिस्तान के खिलाफ भी नारे बाजी की गई। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि भारत माता की आन बान शान के लिए हर हिंदुस्तानी का जज्बा देश भक्ति से भरा है। देश के सैनिक अपने प्राणों पर खेल कर भारत माता की रक्षा कर रहे हैं। सेना की बदौलत देश की जनता चैन की नींद सो रही है। देश के सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति ने देश का नाम ऊंचा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के दुश्मनों को सबक सिखाया है। इसके अलावा जिला परिषद के पुनर्सीमांकन को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed