{"_id":"648367e0235d0fca7604f999","slug":"successful-treatment-of-87-percent-tuberculosis-patients-in-the-year-2022-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-504-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वर्ष 2022 में 87 फीसदी क्षय रोगियों का हुआ सफल उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वर्ष 2022 में 87 फीसदी क्षय रोगियों का हुआ सफल उपचार
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्ष 2022 में जिले में 87 फीसदी क्षय रोगियों का सफलता पूर्वक उपचार किया गया है। हालांकि, इस अवधि में 55 व्यक्तियों की मौत उपचार के दौरान हुई। इनमें से ज्यादातर मौतें रोगी की दूसरी गंभीर बीमारियों जैसे, मधुमेह, कैंसर, एड्स से ग्रसित होने तथा रोगी के देर से उपचार शुरू होने के कारण हुई हैं। शुक्रवार को क्षय रोग उनमूलन कार्यक्रम की जिला टास्क फोर्स की बैठक में यह जानकारी सामने आई।
जिला अतिरिक्त दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा पेश किया। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा की प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए हमें अधिक जोखिम समूहों में आने वाले लोगों की ज्यादा से ज्यादा क्षय रोग के लिए स्क्रीनिग करनी पड़ेगी। जिनमें मुख्यत: डायलिसिस करवाने वाले रोगी, ऑपरेशन थियेटर में शल्य क्रिया करवा रहे रोगी, एचआईवी एड्स ग्रसित, सभी गर्भवती महिलाएं, कैंसर रोगी और शुरू में कोविड ग्रस्त रहे लोग शामिल रहेंगे। इस अवसर पर किटजनित रोगों जैसे, मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाईफस, जापानी मस्तिष्क आदि के बचाव एवं कार्यान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स मीटिंग भी की गई।
जिला परामर्शदाता डॉ. आशीष ने खंड स्तर पर सिविल अस्पताल टौणी देवी में विभिन्न स्तर पर बेहतर सुविधाएं जैसे, प्रसूति एवं स्त्री रोग, परिवार नियोजन, ब्लड बैंक यूनिट की सुविधाएं देने की बात की गई। उन्होंने कहा कि कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत 100 फीसदी स्वास्थ्य संस्थानों को स्थापित मानदंडों के अनुरूप प्रमाणित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नालटी तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र बड़ेहर खंड भोरंज को प्रथम स्थान मिला है। बैठक में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय सलाहकार डॉ. परविंद्र, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय जगोता, डॉ. अजय अत्री, डॉ. राकेश ठाकुर, जिला जन सूचना एवं संप्रेषण अधिकारी सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।