{"_id":"6560f16707a143bcc2070e94","slug":"successful-operation-of-iris-in-medical-college-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14564-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आंख की पुतली का सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आंख की पुतली का सफल ऑपरेशन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने एक मरीज की आंखों की पुतली का सफल ऑपरेशन कर रोशनी लौटाई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ अनिल कुमार वर्मा की कुशलता की बदौलत आज हमीरपुर के नारा गांव का प्रीतम चंद दूसरी आंख से भी देख पाया है। बचपन में उनकी आंख में किसी बीमारी के कारण छेद हो गया था। धीरे धीरे उनकी आंख की पुतली भी खराब हो गई। प्रीतम चंद आंख की रोशनी पूरी तरह से गंवाने के बाद मायूस हो गया था। पीड़ित ने कई बड़े-बड़े अस्पतालों के इलाज के लिए चक्कर लगाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब उनकी आंख में दर्द हुआ तो इलाज के लिए उन्हें मजबूरी में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर आना पड़ा। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ अनिल कुमार वर्मा ने उनका चेकअप किया। उन्होंने उनकी आंख को पूरी तरह से चेक किया और पाया कि उनकी आंख की पुतली खराब हो गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ ने उनकी आंख का ऑपरेशन किया और फटी हुई पुतली को सिला। इसके कुछ दिनों के बाद उनकी आंख की रोशनी वापस आना शुरू हो गई। अब प्रीतम चंद दूसरे व्यक्तियों की तरह दोनों आंखों से देख पा रहे हैं।
राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ अनिल कुमार ने बताया कि प्रीतम चंद चार महीने पहले अपनी आंख में छेद होने की परेशानी को लेकर उनके पास आया। उस दौरान उनकी आंख में दर्द था। चेकअप करने के बाद पता चला कि उसकी पुतली फट चुकी है और धीरे धीरे खराब होती जा रही है। इसके बाद आंख का सफल ऑपरेशन किया गया। अक्यूड कॉरनियल हाइड्रोप्स एक आंख की पुतली की बीमारी होती है, जिससे धीरे धीरे आंख की रोशनी जाने लगती है। धीरे धीरे रोगी अपनी देखने की क्षमता को खो देता है।
बाक्स
कॉर्नियल हाइड्रोप्स क्या है
कॉर्नियल हाइड्रोप्स आंख के कॉर्निया में सूजन होना होता है। सूजन तब होती है जब आपके कॉर्निया की एक परत जिसे डेसिमेट की झिल्ली के रूप में जाना जाता है, इसमें विभाजन होने से आपकी आंख में तरल पदार्थ आपके कॉर्निया की आंतरिक परत (स्ट्रोमा) में रिसने लगता है। सूजन के अलावा, कॉर्निया हाइड्रोप्स आपकी आंख में सूजन प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। इसके परिणामस्वरूप आपके कॉर्निया में धुंधलापन आ जाता है। यह बादल आपकी आंख पर सफेद धब्बे के रूप में दिखाई देता है और आपकी दृष्टि को धुंधला बना सकता है। कॉर्नियल हाइड्रोप्स केराटोकोनस या किसी कॉर्नियल रोग की जटिलता हो सकती है जो आपके कॉर्निया के आकार को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
-- -