फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Submit claims or objections for the voter lists of Nagar Panchayat Barsar, Bhoranj and Bhota till 17th

Hamirpur (Himachal) News: नपं बड़सर, भोरंज और भोटा की मतदाता सूचियों के लिए 17 तक दें दावे या आपत्तियां

Wed, 08 Oct 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुनरीक्षण अधिकारी 27 अक्तूबर तक सभी दावों और आपत्तियों का करेंगे निपटारा
विज्ञापन

बड़सर/भोरंज/भोटा(हमीरपुर)। नगर पंचायत बड़सर और भोटा के सभी वार्डों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित कर दिए गए हैं। वहीं, इन्हें आम जनता के निरीक्षण के लिए एसडीएम कार्यालय बड़सर, संबंधित नगर पंचायतों के कार्यालयों और तहसीलदार कार्यालय बड़सर तथा उपतहसील कार्यालय भोटा में 17 अक्तूबर तक उपलब्ध करवा दिया गया है।
मतदाता पंजीकरण अधिकारी राजेंद्र गौतम ने बताया कि नगर पंचायत बड़सर में पुनरीक्षण के लिए तहसीलदार को अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि नगर पंचायत भोटा के पुनरीक्षण अधिकारी भोटा के नायब तहसीलदार होंगे। अगर इन दोनों नगर पंचायतों का कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूचियों में अपना नाम शामिल करने का दावा या किसी अन्य के नाम इसमें शामिल होने पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाना चाहता है, तो वह 17 अक्तूबर तक अपने दावे या आपत्तियां संबंधित अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम एवं नगर पंचायत भोरंज के प्रशासक शशिपाल शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के सभी सात वार्डों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित करके इन्हें आम जनता के निरीक्षण के लिए 17 अक्तूबर तक उपलब्ध करवा दिया गया है। लोग 17 अक्तूबर तक अपने दावे या आपत्तियां पुनरीक्षण अधिकारी एवं तहसीलदार भोरंज के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनरीक्षण अधिकारी 27 अक्तूबर तक सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा करेंगे। इस कार्य में बूथ लेवल अधिकारी भी अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed