फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sub-office of Workers Welfare Board will open in Badsar: Nardev Kanwar

बड़सर में खुलेगा कामगार कल्याण बोर्ड का उपकार्यालय : नरदेव कंवर

Wed, 22 Jan 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 22 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sub-office of Workers Welfare Board will open in Badsar: Nardev Kanwar
बिझड़ी के ताल स्टेडिमय में कामगार कल्याण बोर्ड के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपकरण बांटते बोर्ड क - फोटो : पटेलनगर चौराहा।
बिझड़ी(हमीरपुर) प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से मंगलवार को बिझड़ी के ताल स्टेडियम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बोर्ड का उप कार्यालय खोला जाएगा। इससे क्षेत्र के कामगारों को बहुत सुविधा होगी। विभिन्न निर्माण कार्यों से अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले कामगारों के कल्याण के लिए बोर्ड के माध्यम से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ गरीब, जरुरतमंद और पात्र कामगारों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके लिए बोर्ड कामगारों की ई-केवाईसी भी करवाएगा, ताकि जरूरतमंद कामगारों की भरपूर मदद की जा सके।
विज्ञापन

नरदेव कंवर ने कहा कि गाय और भैंस के दूध तथा प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं और मक्की की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करके मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल की है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के कामगारों को बोर्ड की ओर से आवश्यक सामान भी वितरित किया। इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया ने भी कामगारों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि ठाकुर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी कामगारों का स्वागत किया और बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed