{"_id":"663b5c6e8d237b76cd08a239","slug":"students-will-study-in-modern-libraries-in-five-government-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127168-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पांच सरकारी स्कूलों में आधुनिक पुस्तकालयों में पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पांच सरकारी स्कूलों में आधुनिक पुस्तकालयों में पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों को जारी हुआ था बजट
शिक्षा खंड नादौन के अंतर्गत चयनित किए गए थे पांच स्कूल
स्कूलों में पढ़ाई के कैबिनों के साथ स्थापित किए गए कंप्यूटर डिवाइस
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शिक्षा खंड नादौन के पांच वरिष्ठ स्कूलों में आधुनिक पुस्तकालय स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है। इन पुस्तकालयों में विद्यार्थियों के लिए कैबिन और कंप्यूटर स्थापित कर दिए गए हैं। अब स्कूलों में विद्यार्थी आधुनिक माध्यम से एक क्लिक कर किसी भी विषय की किताबें, आर्टिकल, ऑनलाइन अखबार, ई-पेपर से देश-विदेश में चल रही घटनाओं के बारे में आसानी से जान सकेंगे। आधुनिक पुस्तकालयों के निर्माण कार्य के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक स्कूल को 3.27-3.27 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। पुस्तकालयों में स्थापित कंप्यूटर सिस्टमों पर पहली से बारहवीं कक्षा की हर पुस्तक जो एनसीईआरटी से प्रकाशित है, उसे भी अपलोड किया गया है।
नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक पुस्तकालयों की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन की मांग पर उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर ने पुस्तकालय निर्माण कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़, धनेटा, कश्मीर, बड़ा और रंगस को चयनित किया था। इन स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है। स्कूलों का चयन विद्यार्थियों की संख्या और अभिभावकों की मांग पर किया गया है ताकि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। आधुनिक पुस्तकालयों में प्रथम चरण में चार कंप्यूटर, दूसरे चरण में कैबिन और तीसरे चरण में इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाई गई है, ताकि विद्यार्थियों को पुस्तकालय में पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलेभर के स्कूलों में आधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। इन पुस्तकालय में विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकेंगे। प्रथम चरण में शिक्षा खंड नादौन के पांच स्कूलों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए पुस्तकालय बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
-अनिल कौशल, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर।