{"_id":"640ccf67531c3c79730c7dc4","slug":"students-will-read-hindi-and-mathematics-subjects-through-workbooks-hamirpur-hp-news-c-19-1-85062-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हिंदी और गणित विषयों को कार्य पुस्तिकाओं के माध्यम से पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हिंदी और गणित विषयों को कार्य पुस्तिकाओं के माध्यम से पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
हमीरपुर। निपुण भारत मिशन के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए कार्य पुस्तिकाओं का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जिले के सभी छह शिक्षा खंडों में 12,000 कार्यपुस्तिकाओं का आवंटन कर दिया गया है। इसमें विद्यार्थियों के लिए हिंदी और गणित विषय की कार्यपुस्तिकाएं शामिल हैं।
निपुण भारत मिशन के तहत कार्यपुस्तिकाएं विद्यार्थियों को गणित विषय में निपुण बनाने और हिंदी विषय में अक्षरों की पहचान करने, बुनियादी दक्षता और अधिगम स्तर के आधार पर तैयार की गई हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिगम स्तर पर होने वाले क्षति को कम करना है, ताकि बच्चें उपचारात्मक शिक्षा से लाभांवित हो सकें। कार्य पुस्तिकाओं से बच्चों में लर्निंग गैप दूर होगा। वहीं बच्चों को कार्य पुस्तिकाओं के माध्यम से नए तथ्य सीखने को मिलेंगे। इससे स्कूलों में बच्चों का चौमुखी विकास होगा।
इस बारे में जिला शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के प्रधानाचार्य धर्मपाल चौधरी ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत खंड स्तर पर विद्यार्थियों के लिए कार्यपुस्तिकाओं का आवंटन कर दिया गया है। कार्यपुस्तिकाओं के माध्यम से विद्यार्थी स्कूलों में कठिन विषयों को आसानी से सीख सकेंगे।