{"_id":"66bcbb262126c2f48f046cea","slug":"students-of-childrens-school-nadaun-took-out-tricolor-yatra-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-133663-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल नादौन के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल नादौन के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
बाल स्कूल नादौन के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
नादौन (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय नादौन के एसएसएस स्काउट एंड गाइड और रोड एंड सेफ्टी क्लब के सौजन्य से बुधवार को विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य दिले मुहम्मद पोसवाल ने विद्यालय से तिरंगा झंडा लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रांगण से मुख्य बाजार से होते हुए इंद्रपाल चौक पर ठहराव के बाद सचिवालय होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण पहुंची। इस रैली में 100 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। एनएसएस इकाई प्रभारी सुशील शर्मा, अरविंद पटियाल, सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी संजीव कुमार शर्मा, स्काउट एंड गाइड के प्रभारी सुरिंद्र कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा रैली बच्चों और शिक्षकों के सहयोग से सफल रही।
बाल स्कूल नादौन में लगाई डिजिटल इंडिया प्रदर्शनी
नादौन (हमीरपुर)। पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल नादौन में बुधवार को शिक्षा सप्ताह के पांचवें दिन कौशल व डिजिटल पहल दिवस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया प्रदर्शनी का आयोजन करते हुए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया। इसमें विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल, चार्ट तथा कंप्यूटर में लाइव प्रोजेक्ट आदि का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य दिले मोहम्मद पोसवाल ने बच्चों को विभिन्न विषयों में रुचि बढ़ाने के लिए मॉडल और इनके प्रयोग का महत्व समझाया। बच्चे शिक्षण सामग्री से विषय को अच्छे ढंग से समझ सकते हैं। इस अवसर पर बच्चों को कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक डॉ. सतीश शर्मा, कुलदीप शर्मा, संजीव शर्मा, अरविंद पटियाल, दिनेश, अंबिका शर्मा, इंदु सोनी, मोनिका, भावना, अभय, अरुण तथा बच्चे निशांत, कार्तिक, अर्पित, कृष मेहरा, प्रणव, इमोन, सोनू, विशाल मेहता, आसिफ, साहिल आदि उपस्थित रहे।