फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students learned about medicinal mushrooms

Hamirpur (Himachal) News: छात्रों ने औषधीय मशरूम के बारे में जानकारी हासिल की

Fri, 13 Sep 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के 14 विद्यार्थियों ने खुंब अनुसंधान केंद्र चंबाघाट जिला सोलन की ओर से आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के खुंब मेले का भ्रमण किया। छात्र डॉ. कुमुद जरियाल और डॉ. राजेेंद्र सिंह जरियाल की अध्यक्षता में शैक्षणिक भ्रमण पर गए थे। इस भ्रमण में 11 छात्र स्नातक तथा तीन छात्र स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के शामिल रहे। इस राष्ट्रीय स्तर के खुंब मेले में भारत के विभिन्न प्रांतों से आए उद्यमी खुंब उत्पादकों से महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वार्तालाप और चर्चा की। औषधीय और अन्य प्रकार के मशरूम के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस मेले का मुख्य आकर्षण गेनोडरमा से बने हुए उत्पाद और हैरीशियम मशरूम की चॉकलेट, सिरप व कैप्सूल रहे। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. धर्म पाल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण आने वाले समय में और भी करवाए जाएंगे ताकि महाविद्यालय के छात्र अपने स्तर पर इस प्रकार की आत्मनिर्भरता वाली परियोजना लगाकर उन्नत जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed