{"_id":"6371338dc6e99a2219210ad9","slug":"students-got-a-lot-of-applause-on-fusion-and-ballerina-dance-hamirpur-hp-news-sml4277174107","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूजन और बैलरीना डांस पर विद्यार्थियों ने बटोरीं खूब तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्यूजन और बैलरीना डांस पर विद्यार्थियों ने बटोरीं खूब तालियां
विज्ञापन
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के उप प्रधानाचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रेरणादायक तथा उत्साहवर्धक भाषण से अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यालय की ओर से चलाए गए सेवा कार्यक्रम की भी सराहना की। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जहां एक ओर गणेश वंदना ने भारतीय धार्मिक संस्कृति की झलक दिखाई, वहीं कैरी ओके, फ्यूजन और बैलरीना डांस पर विद्यार्थियों ने खूब तालियां बटोरीं। हिमाचली नाटी, राग, हिप-हॉप, अतुल्य भारत नृत्य जैसे कार्यक्रमों से उत्सव को चार चांद लगा दिए। इसके बाद वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जमा दो के विद्यार्थियों ने संपूर्ण वर्ष का विवरण प्रस्तुत किया।
मुख्यातिथि और प्रधानाचार्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय चेयरमैन आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन चंद्रप्रभा लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, विद्यालय प्रधानाचार्य नैना लखनपाल तथा अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा और उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।